मिशन 2023 में कोन होगा बीजेपी जिलाध्यक्ष- झालावाड़ बीजेपी को चाहिए मजबूत नेतृत्व-
मिशन -2023 में कोन होगा बीजेपी जिलाध्यक्ष
झालावाड़ बीजेपी को चाहिए मजबूत नेतृत्व
#झालावाड़. बीजेपी नेता संजय जैन ताऊ के बीजेपी जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से नए जिलाध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं में इंतजार है। वही देखा जाए तो चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद जिलों में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों की नियुक्तियो का दौर चल गया है। लेकिन झालावाड़ का नया जिलाध्यक्ष कोन होगा। इसको लेकर कयास लगाना शुरू हो चुका है। क्युकी संगठन को उन चेहरो पर निगाह हे जो आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी का नेतृत्व कर जिम्मेदारी उठा सके।
इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है की झालावाड़ का जिलाध्यक्ष कोई भी बने लेकिन इतना तय हे की इस पद के नाम पर मोहर वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह के द्वारा ही लगेगी। वसुंधरा राजे का ग्रह जिला होने के साथ साथ झालावाड़- झालरापाटन निर्वाचन क्षेत्र भी हे। इसलिए स्पष्ट हे की जिलाध्यक्ष वसुंधरा राजे की पसंद का ही बनेगा।
लेकिन हम यहां संभावित जिलाध्यक्ष के नामों की बात कर रहे हे तो सबसे पहले नाम आता है पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा का,जो जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार हे। कंवरलाल मीणा मनोहर थाना क्षेत्र से आते है। वर्तमान में भाजपा के स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश सह संयोजक का दायित्व निभा रहे हे। वही हिंदू संगठनों से जुड़े हुए हे। और वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह के करीबियों में से एक है। परंतु चुनाव लडने के इच्छुक है। और अंता विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार हे। ऐसी स्थिति में उनके जिलाध्यक्ष बनने की संभावना कम ही। परंतु पूर्व विधायक मीणा के नेतृत्व कोशल के पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ता कायल है। इनके जिलाध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। हिंदूवादी छवि के कारण जिले में नाम चर्चित है।
दूसरा नाम आता है पिड़ावा नगर पालिका में पूर्व चेयरमैन रहे निर्मल शर्मां का। जो राजे दुष्यंत के खास व्यक्तियों में से एक है। और पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन की टीम में जिला महामंत्री है। जिलाध्यक्ष की रेस में इनका नाम भी चर्चा में हे।
वही अगला नाम आता है पूर्व विधायक अनिल जैन का। लेकीन राजे खेमे से दूरियां जग जाहिर है। उनके भी विधानसभा चुनाव लडने से इंकार नही किया जा सकता। जो इस बार भी खानपुर से दावेदारी कर रहे हे। इनकी भी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरी पकड़ हे। अच्छा नेतृत्व होने के चलते इनके नाम पर भी कार्यकर्ता उत्साहित होंगे।
अगला नाम आता है युवा चेहरा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह गुर्जर का। जो संगठन में बिना दायित्व के भी सक्रिय हे। और सांसद दुष्यंत सिंह व कंवरलाल मीणा के बेहद करीबी माने जाते है। जो पूर्व बजरंगदल जिला सह संयोजक रह चुके है। मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में गहरी पकड़ रखते हे। तथा संघ पृष्टभूमि से जुड़े हुए हे। और गुर्जर समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों में आते है। इनका जिलाध्यक्ष के लिए नाम भी चर्चा में हे।
इसी तरह जिला टीम के अन्य नेताओं में इंद्रजीत सिंह झाला भी जिलाध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से सक्रियता बनाए हुए हे। परंतु कुछ समय से वे राजनीतिक गतिविधियों से दूर हे। एबीवीपी से ही झाला भाजपा में भी कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके है।
Comments
Post a Comment