गुजरात की तर्ज पर राजस्थान में भी भाजपा उतारेगी नए चेहरे_वर्तमान विधायकों को टिकट कटने की सताने लगी चिंता_युवाओं और प्रोफेशनल चेहरों पर खेल सकती है दाव।_ ब्लॉग अर्जून सिंह चांदना📝

गुजरात की तर्ज पर राजस्थान में भी भाजपा उतारेगी नए चेहरे।
वर्तमान विधायकों को टिकट कटने की सताने लगी चिंता
युवाओं और प्रोफेशनल चेहरों पर खेल सकती है दाव।
झालावाड़. गुजरात राज्य में वरिष्ठ ओर दागी विधायको के टिकिट कटने के बाद राजस्थान में भी बीजेपी के विधायको की चिंता बढ़ने लग गई है। भाजपा राजस्थान में भी अगले साल(2023)में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जीत की तैयारी में रणनीति बना रही है। गौरतलब है कि इसी अनुरूप अब राजस्थान में विधायको का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर क्षेत्र में उनकी पकड़ का आंकलन किया जा रहा है। संभवतः भाजपा इस बार उम्र दराज विधायको के टिकिट काटकर , युवाओं ओर नए चेहरों पर फोकस कर रही है। इसी के चलते प्रोफेशनल युवाओं को भाजपा से जोड़ने का अभियान भी जारी है।


(जिताऊ उम्मीदवारों की सर्च रिपोर्ट तैयारी में )

इस बार भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की कवायद शुरू कर दी है। इस बार आलाकमान हर विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल करने वाले चेहरों पर नजर बनाए हुए है। जिसको लेकर सर्वे भी चल रहा है। इसमे कोई अतिश्योक्ति नही है कि गुजरात के जैसे राजस्थान में भी आधे से ज्यादा विधायको के टिकिट कटने की संभावना प्रबल है। जबकि 100 के लगभग नए चेहरे भी हो सकते है। इसको लेकर भाजपा पिछले 6 माह से मिशन 2023 को लेकर सक्रियता से सत्ता विरोधी माहौल बनाने में जुटी हुई है। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भी एन्टी इनकंबेंसी जैसा माहौल नही बन पाया है। इस वजह से भाजपा अब इसी महीने से राज्य की कोंग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसके साथ ही भाजपा पूरे 200 विधानसभा क्षेत्र के लोगो से पार्टी के नए चेहरे की खोज में सर्वे करवा रही है। 

(गुटबाजी में रहने वालों के कट सकते है टिकिट)
भाजपा इस बार पार्टी में निष्ठावान नेताओ ओर युवाओं पर ध्यान दे रही है। इस बार वर्तमान विधायको का जनता से जुड़ाव क्षेत्र में दौरा, कार्यशैली, सक्रियता,विकास कार्य को परखा जा रहा है। इसी प्रकार नियुक्त किये प्रभारियों से फीडबैक लिया जा रहा है। हालांकि पार्टी वर्तमान विधायको के अलावा भी अंदरूनी खींचतान, गुटबाजी करने वाले चेहरों के भी टिकिट काट सकती है।ओर संभवत आलाकमान को चुनोती देने वाले नेताओं के गुट के भी कई विधायको के टिकिट कटने की लिस्ट में नाम है। तथा पिछले 2018 के चुनाव में भी कम वोट से जीत का अंतर रखने वाले विधायको का भी टिकिट कटना तय है। 

(संगठन निष्ट व नए चेहरों पर नजर)

अगले साल आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कई पूर्व विधायक भी टिकिट लेने की दौड़ में जद्दोजहद कर रहे है। उनमें से निष्ठावान चेहरों को भी टिकिट मिलना तय है। जिनमे 50 प्रतिशत पूर्व विधायको को भी टिकिट मिलने की संभावना बन रही है। इस बार जातिगत जनाधार वाले युवाओं पर पार्टी की नजर है। ऐसे में हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के 10 चेहरे देखकर 3 उम्मीदवारों का चयन कर टिकिट फाइनल होगा। हालांकि चुनाव में पूरा एक साल है। परंतु प्रदेश भाजपा का अभी से होम वर्क भी जारी है। 

(गुजरात चुनाव के परिणाम के बाद फार्मूला लागू)
गुजरात की बात करे तो गुजरात मे हाल ही में भाजपा ने 99 विधायको में से पूर्व मुख्यमंत्री सहित 38 विधायको के टिकिट काट चुकी है। ओर अगर यही फार्मूला राजस्थान में लागू हुआ तो भाजपा 100 सीटों पर नए चेहरे उतारकर दाव खेल सकती है। इसमे कयास ये लगाए जा रहे कि 3 से 5 या अधिक बार चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेताओं इस बार टिकिट नही मिल रहे है। वही सीएम को लेकर भी दावेदारी करने वाले नेताओं की जगह नए चेहरे को प्रोजेक्ट करने की संभावना है। देखने वाली बात यह होगी कि गुजरात चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा राजस्थान में भी कई बड़े फेसले कर सकती है।इसलिए प्रदेश के भाजपा नेताओं की मुश्किलें भी बढ़ गई है।

ADV. ARJUN CHANDNA BLOGGER (दिनांक 15/11/22) 
Website- www.advarjunschandna.in Facebook Page- www.facebook.com/adv arjun chandna Follow me on Twitter- https://twitter.com/arjunSChandna1 Blog- arjunsinghchandna.blogspot.com 
To Contact- 9461788594 
To Add in WhatsApp Group- 9462020994 
Email- arjuns.jlwr99@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

मन मे है संकल्प सघन..

गुमनामी के साये में भालता के पर्यटन स्थल, इतिहास के पन्नो में नही मिल रही शोभालता गांव को पहचान-अर्जुन चांदना

अब मैं वह व्यक्ति नहीं रहा जो पहले हुआ करता था...पढ़े यह लेख,कैसा लगा कमेंट में जवाब जरूर दे। writter अर्जुन 📝