सुल्तानी शौक, ‘विराट ' टैक्सी और राहुल गाँधी के पिताश्री -
ये आरोप नहीं सच्चाई है| आइएनएस विराट, एक पनडुब्बी, हैलीकॉप्टर, छोटी बोट्स और एक सैटेलाईट दस दिन तक गाँधी परिवार की सेवा में तैनात रहा, जिस पर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी आपत्ति जताई थी| इंडिया टुडे 31 दिसंबर 1988 की रिपोर्ट में ये छपा था|
युद्धपोत आइएनएस पर सवार होकर राजीव गाँधी, सोनिया , सोनिया की माता आर. मायनो, सोनिया की बहन-जीजा, सोनिया के मामा, दो अन्य विदेशियों के साथ लक्षद्वीप पहुँचे| उनके साथ राहुल-प्रियंका और उनके चार दोस्त, राजीव के मित्र अमिताभ बच्चन सपरिवार, अमिताभ बच्चन की बेटी और अरुण सिंह के परिवार के लोग शामिल थे| उस समय अमिताभ के खिलाफ बड़े फॉरेन एक्सचेंज घोटाले की जाँच जारी थी|

मामला खुला जब कोचीन एअरपोर्ट पर इंडियन एक्सप्रेस के फोटोग्राफर ने अमिताभ बच्चन की फोटो खींच ली| अमिताभ उसे धमकाते रहे लेकिन तब तक फोटोग्राफर 3-4 फोटो खींच चुका था| फिर मामला खुलता चला गया, और जनता व सेना के खर्च पर गाँधी परिवार की अय्याशी का राज़ फाश हो गया|
रिपोर्ट बतलाती है कि एक पूरा द्वीप इन शाही मेहमानों के लिए आरक्षित था| दस दिन इन राजसी मेहमानों ने फिशिंग-बोटिंग करते, धूप स्नान करते, आस-पास के द्वीपों की हैलीकॉप्टर से सैर करते, काँच के पेंदे वाली बोटों से समुद्र में घूमते और सेवन स्टार सुविधाओं का आनंद उठाते बिताए|
गाँधी परिवार के निजी खानसामे की देखरेख में दो विशेष कुक और 5 हेल्पर खाने-पीने की व्यवस्थाएँ देख रहे थे| शराब (वाइन और लिकर) का एक बड़ा कन्साइनमेंट मेहमानों के लिए पहुँचाया गया| चिकन की आपूर्ति के लिए एक पोल्ट्री फ़ार्म स्थापित किया गया| अन्य इंतजामों में शक्कर, समुद्र से ताज़ी पकड़ी गई मछली, लक्षद्वीप के विशेष फल, मक्खन,ब्रेड के सौ लोव्स, कैडबरी चॉकलेट, 300 बोतल मिनरल वाटर, काजू-बादाम, अमूल चीज़, मसाले, स्वीट लाइम, 105 किलो बासमती चावल, ताज़ी सब्जियाँ आदि थे| आपूर्ति के लिए जहाज और हैलीकॉप्टर लगे थे|
बाद में इस सुल्तानी शौक की लीपा-पोती करने के लिए मीडिया में छपवाया गया कि प्रधानमन्त्री की इस यात्रा से लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा मिला है|
प्रधानमन्त्री की पत्नी के रूप में सोनिया गाँधी के शाही खर्चे चर्चा का विषय बनते रहे| उसके लिए पैसा कहाँ से आता था ये अज्ञात है|
सोनिया की मित्र रह चुकीं वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका तवलीन सिंह ने अपनी किताब 'दरबार' में इसका जिक्र किया है, कि कैसे सोनिया गाँधी कीमती कश्मीरी शाल दर्जनों की संख्या में खरीद डालती थीं| समाजवाद के उस दौर में वो मँहगे फर कोट, शाहतूश शाल और मँहगे परिधानों से सजी घूमतीं थीं और मँहगे गिफ्ट भी दिया करतीं थीं| बोफोर्स घोटाले का अपराधी क्वात्रोच्ची और उसकी पत्नी अक्सर पीएम आवास में मेहमान होते थे और वहाँ तैनात सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी किया करते थे|
ADV. ARJUN CHANDNA BLOGGER (दिनांक)
Website- www.advarjunschandna.in
Facebook Page- www.facebook.com/adv arjun chandna
Follow me on Twitter- https://twitter.com/arjunSChandna1
Blog- arjunsinghchandna.blogspot.com
To Contact- 9461788594
To Add in WhatsApp Group- 9462020994
Email- arjuns.jlwr99@gmail.com
Comments
Post a Comment